मुहर्रम के अवसर पर दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही गरौल थाने की पुलिस मौके से पहुंची और मामले को शांत किया है। भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आसपास के कई थाने के पुलिस मौके से पहुंच चुकी है। महुआ एडीपीओ, एसडीपीओ घटनास्थल कैंप कर रही है। घटनास्थल को पूरे तरीके से पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। दोनों पक्षों में आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा 144 धारा लागू कर दी गई है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में गरौल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो समुदाय के बीच झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले को शांत करवा दिया गया है।फिलहाल अभी मामला नियंत्रित है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है।