सावन माह की तैयारी में अंतिम रूप देने में जुटा मंदिर प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
22 जुलाई से शुरू हो रहे देवों के देव महादेव के माह सावन महीने की शुरुआत हो जाएगी। यह भगवान महादेव के लिए सबसे खास महीना माना जाता है। आपको बता दें कि इस पावन महीने में बिहार के देवघर के रूप में विख्यात बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों की संख्या में कावड़ियों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है।
बाबा पर जलाभिषेक के लिए हाजीपुर के पहलेजा घाट से गंगा नदी से जल लेकर के लाखों की संख्या में कांवरिया जल बोझी करते हैं और वहां से कांवड़ यात्रा को करते हुए मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम में बाबा पर जल चढ़ाते हैं। बता दें कि कांवड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है और इस वजह से प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जाती है।
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने बताया की गरीबनाथ धाम में आने वाले सभी भक्तों के लिए तैयारी कर ली गई है। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भक्तों को अधिक सुविधा मिलेगी। वहीं मंदिर के बाहर LED वॉल टीवी स्क्रीन से जल चढ़ाने वाले श्रद्धालु बाबा दर्शन करेंगे, साथ ही आने जाने की भी व्यवस्था अच्छी कर ली गई है। किसी भी साल गरीब नाथ धाम आज वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।
इसके साथ ही मंदिर प्रधान पुजारी ने आगे बताया कि इस बार कांवरियों की सेवा में सेवा दल के कुल 2200 से ज्यादा स्वयंसेवक रहेंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कांवरियों को कावड़ यात्रा के मार्ग में कोई कठिनाई ना हो। इसके साथ इनको निर्देश दिए गए ही यह निश्चित किया गया है कि सभी कांवड़िए एवं अन्य श्रद्धालु अरघा के माध्यम से ही बाबा पर जलाभिषेक करेंगे।