फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वैशाली में बाढ़ का खतरा गहराया, गंडक-गंगा का बढ़ सकता है जलस्तर; आठ प्रखंडों में हाई अलर्ट

Wed, 26 Aug 2026 05:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में गंडक और गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अगले 48 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है।
विज्ञापन
जिला अधिकारी जानकारी देती हुई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से सटे सीमावर्ती बिहार के इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। नेपाल की ओर से नारायणी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कई जिलों से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दी यह जानकारी

विज्ञापन

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मामले को लेकर मीडिया के माध्यम से आम जनता को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन में डैम टूटने के बाद उत्पन्न प्राकृतिक आपदा का असर नेपाल के रास्ते बिहार की नदियों पर पड़ रहा है। नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से गंडक और गंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

इन जिलों और प्रखंडों पर मंडरा रहा खतरा
जिला प्रशासन के अनुसार, इसका सीधा असर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से वैशाली जिले में गंडक और गंगा नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका है। वैशाली जिले के जिन प्रखंडों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें वैशाली, लालगंज, हाजीपुर सदर, राघोपुर, बिदुपुर, देसरी, सहदेई बुजुर्ग और महनार शामिल हैं।

जिला प्रशासन की सख्त हिदायत, जनता से अपील

विज्ञापन

प्रशासन ने गंडक और गंगा के तटीय इलाकों तथा निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर अपने घरों से निकलकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटे स्थिति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान पानी का बहाव बढ़ने की आशंका है। आम नागरिकों को एहतियात के तौर पर नदी के किनारे, घाटों या किसी भी अन्य जलस्रोत के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। बच्चों और पशुओं को भी पानी से दूर रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (आर) के नए प्रदेश अध्यक्ष, साहेबपुर कमाल से दो बार लड़ चुके हैं चुनाव

24×7 एक्टिव है जिला आपातकालीन संचालन केंद्र
किसी भी आपातकालीन स्थिति, बचाव कार्य या सहायता के लिए वैशाली जिला प्रशासन का नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय है। संकट की स्थिति में नागरिक इन आधिकारिक नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

विज्ञापन

लैंडलाइन: 06224-260233 / 06224-260234
मोबाइल: 9470082146

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें