फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: मरीज का इलाज करने जा रहे ग्रामीण चिकित्सक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Thu, 17 Apr 2025 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Road Accident: मरीज का इलाज कराने जा रहे एक ग्रामीण चिकित्सक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर एनएच-102 के पास की घटना है।

विज्ञापन


मृतक ग्रामीण चिकित्सक की पहचान पारू थाना क्षेत्र इलाके के लालूछपड़ा निवासी महेश्वर यादव के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि वह एक कॉल के बुलावे पर गांव में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जाने की कवायद में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पटना जंक्शन पर रुकने का समय बदला, तत्काल टाइम जान लें
विज्ञापन


घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर चौक पर की है। जहां पर एक ग्रामीण चिकित्सक जो अपना निजी क्लीनिक मानिकपुर चौक के पास में चलाते थे। वह क्लीनिक से अपने एक निजी दो पहिया गाड़ी से पारू थाना क्षेत्र की ओर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दरमियान रेवा रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया पहुंचाया गया। लेकिन जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लालूछपरा गांव निवासी स्वर्गीय लखनराय के 65 वर्षीय पुत्र महेश्वर राय के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है। वहीं, ट्रक को लेकर भाग रहे वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐसी आंधी आई कि जड़ से उखड़ा पेड़ स्कूल की दीवार में घुसा, फसल और उद्योग भी तहस-नहस

पूरे मामले में सरैया थाने की पुलिस ने बताया, एक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई है। उनको ट्रक ने रौंद दिया था। इलाज के दौरान मौत हुई है। वह सरैया को ओर से पारू थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसडीएमसी भेजा जा रहा है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें