फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पटना जंक्शन पर रुकने का समय बदला, तत्काल टाइम जान लें

Thu, 17 Apr 2025 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bhagalpur-Danapur Intercity Express: भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13401) का पटना जंक्शन पर ठहराव का समय बदला गया है। अब यह ट्रेन 20 अप्रैल से 10:40 बजे पटना पहुंचेगी और 10:45 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर और दानापुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पटना जंक्शन पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। दिनांक 20.04.2025 से गाड़ी संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 11.00 बजे के बजाए 10.40 बजे ही पटना जंक्शन पहुंचेगी और 10.45 बजे यहां से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संपूर्ण क्रांति क्लोन सहित तीन जोड़ी ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, यहां से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के मद्देनजर आठ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से
रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जंक्शन स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

  • दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को पोरबंदर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। 

  • दिनांक 27 एवं 28 अप्रैल, 2025 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी।

  • दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी।

  • दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। 

  • दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी।

  • दिनांक 02 मई, 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी। 

  • दिनांक 02 मई, 2025 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर -आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी- गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी।

  • दिनांक 25 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें