फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: NDA नेताओं की बैठक में ललन सिंह बोले- हमारा गठबंधन सबसे बेहतर, विपक्ष डरा हुआ है

Tue, 15 Apr 2025 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Lalan Singh Statement: एनडीए नेताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले, हमारा गठबंधन सबसे बेहतर है। विपक्ष डरा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
विज्ञापन
बैठक को ललन सिंह संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एनडीए गठबंधन के नेताओं की बैठक में जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शामिल हुए। बैठक में ललन सिंह के अलावा बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, नितिन नवीन और कई दूसरे नेता मौजूद रहे। ललन सिंह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लोग भी देखें हैं। हम दुनिया में सबसे बड़े और विश्वसनीय उभरते हुए अर्थव्यवस्था में से एक हैं। हमने कई क्षेत्रों में आर्थिक रूप से प्रगति हासिल की है। हमारे गठबंधन ने सबसे ज्यादा और बेहतर काम किया है। इस काम से विपक्षी दलों के लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के नेता नितिन नवीन ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी की मिथिला की धरती पर रैली होनी है। बिहार को कई सौगात मिलेगी और बिहार को जिस प्रकार से सौगात मिल रही है, इससे विपक्ष को तकलीफ हो रही है। हम 12 महीने काम करने वाले लोग हैं और काम करते रहेंगे। बिहार में भी हमारी सरकार बनने जा रही है और इसमें इसके लिए पूरी तैयार है।

यह भी पढ़ें: पशुपति पारस को फिर झटका, कांग्रेस ने बता दिया- महागठबंधन में कितने दल हैं
विज्ञापन


बिहार में हमारे गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है, अगर कोई नाराज होता है तो हम उन्हें मना लेते हैं और उनका मार्गदर्शन भी लेते हैं। जीतनराम मांझी वरिष्ठ और गार्जियन हैं, वो हम सबके साथ में हैं और आगे भी हम सब साथ रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- खत्म हो जाएगी भ्रष्टाचार-परिवारवाद की राजनीति, NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत

विपक्ष पर हमला करते हुए नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा, विरोधी दल के लोग और नेता विरोधी बरसाती मेढक की तरह हैं। ये लोग चुनाव आते ही अलग-अलग दांव खेलते हैं और सभी गांव में फेल हो जाते हैं। लोकसभा चुनाव से लेकर उपचुनाव इसका प्रमाण है। हमारा गठबंधन सबसे मजबूत और बेहतर है। हम 365 दिन आम आदमी के बीच में रहने वाले लोग हैं और लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और फिर उसका निराकरण भी करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें