फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पिकअप ने टक्कर मारी तो स्कॉर्पियो ने सिर कुचला, हादसे की सब्जी वाले ने सुनाई कहानी, अगले महीने बेटी...

Tue, 15 Apr 2025 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Road Accident: पिकअप ने टक्कर मारी तो स्कॉर्पियो ने सिर कुचल दिया। दर्दनाक सड़क हादसे की सब्जी वाले ने कहानी सुनाई है। बताया जा रहा है कि अगले महीने मृतक के बेटी की शादी होनी थी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले से होकर गुजरने वाले पुपरी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना यदुपट्टी और बहेरा गांव के बीच की है। मृतक की पहचान बहेरा जाहिदपुर निवासी राधे पासवान के 40 वर्षीय पुत्र राजाराम पासवान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सब्जी विक्रेता बहेरा गांव निवासी बेचनसाह ने बताया कि बहेरा की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने पहले उनके ठेले में ठोकर मारा, जिसके कारण वो सड़क के बाई ओर फेंका गए और फिर बाइक सवार को भी जोरदार टक्कर मारा। इसमें बाइक सवार राजाराम पासवान सड़क पर गिर गए। फिर पुपरी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक का पहिया वाहन ने राजाराम के सिर को बुरी तरह कुचलते हुए बहेरा जाहिदपुर की तरफ तेजी से भाग गया।

यह भी पढ़ें: मछली पालन के इस तरीके को अपनाएंगे तो हो जाएंगे मालामाल, पढ़ें मत्स्य विभाग के जरूरी निर्देश
विज्ञापन


जब उन्होंने इस दृश्य को देखा तो घबराकर गांव की तरफ भागकर लोगों को घटना की जानकारी दिया। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजाराम पासवान घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था, जो पुपरी स्थित एक निजी विद्यालय संत थौमस में वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े उप डाकघर में लूट की कोशिश, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

मृतक सात बेटियों के पिता थे, अगले महीने उनकी पुत्री की शादी होनी थी। परिवार वालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पाकर नानपुर थाने के एसआई सुबोध कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें