फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति को सही सलाह देना पत्नी को पड़ा भारी, इस बात का किया विरोध तो गोली मारकर की हत्या; जानें मामला

Sun, 01 Feb 2026 04:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नशे की हालत में विवाद के दौरान पति ने ही पत्नी की हत्या की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका गुड़िया देवी की हत्या के आरोप में उसके पति अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन पासवान नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर घर आता था, जिससे पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। हत्या के दिन भी अर्जुन नशे में था। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर आवेश में आकर उसने गुड़िया देवी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने किया कबूल

विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी गढ़ी कि पड़ोसी से हुए विवाद में उसकी पत्नी को गोली लगी है। हालांकि, पूछताछ के दौरान अर्जुन बार-बार अपने बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली और अर्जुन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी 
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि मृतका के पिता द्वारा हाजीपुर नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें बेटी की गोली मारकर हत्या की बात कही गई थी।

विज्ञापन


वहीं, जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के लिए पहुंची तो आरोपी द्वारा बताए गए घटनास्थल से अलग स्थान पर साक्ष्य मिलने पर संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि इस घटना में घर के किसी व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है।

पूरे मामले को लेकर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन पासवान के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर आर्म्स एक्ट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन पासवान पेशेवर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें