फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला की संदिग्ध मौत, दहेज और संतान न होने पर हत्या करने का आरोप; मायके वाले ससुराल में आग लगाकर फरार

Wed, 19 Feb 2025 03:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला संवेदनशील हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतका रूपा कुमारी (फाइल), पति के साथ रूपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गंभीर हो गया। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या दहेज और संतान न होने की वजह से की गई। इस घटना से आक्रोशित मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी तीन साल पहले सुशील कुमार राय से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद दो साल तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन ससुराल पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। इस मांग को पूरा न करने पर रूपा को प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं शादी के दो साल बाद जब रूपा को संतान नहीं हुई, तो उसे घर से निकालने और तलाक देने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में ससुराल पहुंचे और गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

 
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला संवेदनशील हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें