फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में निगरानी विभाग ने चार और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, जाली कागजों से ली थी नियुक्ति

Fri, 13 Sep 2024 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी में निगरानी विभाग ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर बहाली लेने वाले चार और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, हाई कोर्ट के निर्देश पर निगरानी विभाग को प्रमाण पत्रों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में फर्जी शिक्षकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। निगरानी विभाग ने हाल ही में फिर चार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से तीन शिक्षक पिपराकोठी और एक शिक्षिका तुरकौलिया की है। यह साल की तीसरी प्राथमिकी है जो निगरानी विभाग द्वारा दायर की गई है।

विज्ञापन

 
निगरानी विभाग की जांच के अनुसार, ये शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्त हुए थे। अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। निगरानी के डीएसपी ने पिपराकोठी थाना में एनपीएस पासवान टोली में कार्यरत शिक्षिका सपना कुमारी, यूएमएस हथियाही में कार्यरत संजय कुमार और यूएमएस झखरा में कार्यरत नवल किशोर राम के साथ-साथ तुरकौलिया थाने में मध्य विद्यालय टिकैता में कार्यरत शिक्षिका कुमारी रूपलता पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस वर्ष अब तक निगरानी विभाग ने 14 फर्जी शिक्षकों को पकड़ा है। पिछले वर्षों में भी कई फर्जी प्रमाण पत्रों पर नियुक्त शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। निगरानी विभाग इन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दिए गए प्रमाण पत्रों की वैधता की जांच कर रहा है। शिक्षक नियोजन में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामलों में हाल ही में काफी गर्मी देखी गई है। सरकार ने भी प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर कदम उठाए हैं, और हाई कोर्ट के निर्देश पर निगरानी विभाग को प्रमाण पत्रों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें