फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थ की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पुलिस छापामारी में पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमारी पुलिस की टीम मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में मादक पदार्थ की खेप की सप्लाई की सूचना पर छापामारी कर पांच लोगों को लाखों रुपये की स्मैक की खेप के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र और अहियापुर थाना क्षेत्र में गिरोह द्वारा शातिर बदमाशों को मादक पदार्थ स्मैक की खेप दी गई थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्मैक की खेप भी बरामद की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस की टीम मादक पदार्थ गांजा और स्मैक की तस्करी रोकने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में अहियापुर थाना क्षेत्र में जानकारी मिली कि कुछ लोग फिर से मादक पदार्थ की खेप लेकर तस्करी करने के लिए तैयार हैं। उसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापामारी की और पांच लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने तस्करों के पास से सैकड़ों पुड़िया स्मैक जब्त की है।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के लोग जिले की अलग-अलग जगहों पर स्मैक लेकर जाते हैं और फिर तस्करी करते हैं। इसी बीच पुलिस ने सभी को पकड़ा है और अब आगे की कार्रवाई कर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में जेल भेजने की कवायद कर रही है। जब्त मादक पदार्थ लाखों रुपये की कीमत का बताया जा रहा है। यही नहीं बल्कि हाल की कई घटनाओं में अपराधी स्मैक का नशा कर घटना को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमारी पुलिस की टीम मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में मादक पदार्थ की खेप की सप्लाई की सूचना पर छापामारी कर पांच लोगों को लाखों रुपये की स्मैक की खेप के साथ पकड़ा गया है। अब इसकी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए भी लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस नेटवर्क को तोड़ना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए अलग से टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें