फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पेट्रोलिंग गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त; इलाके में हड़कंप

Tue, 05 Aug 2025 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष, महुआ एसडीपीओ, और आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और कैम्पिंग शुरू कर दी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधौल गांव में जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव किया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना के अनुसार, महुआ थाना को जानकारी मिली थी कि महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर मधौल चौक के पास भारी जाम लगा है। इसके बाद महुआ थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही पुलिस दल ने जाम हटाने की कोशिश शुरू की, कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए शीबू सोरेन, पैतृक गांव में छोटे पुत्र बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष, महुआ एसडीपीओ, और आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और कैम्पिंग शुरू कर दी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। महुआ एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें