फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नेपाल और तराई क्षेत्र में भारी बारिश से बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, पीपा पुल पर चढ़ा पानी; जानें हाल

Tue, 05 Aug 2025 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर हालात पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन
बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल और बिहार के तराई क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का असर मुजफ्फरपुर जिले में भी दिखने लगा है। कटरा प्रखंड से होकर बहने वाली बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी उफान पर है। बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बागमती नदी पर कटरा-बकुची रोड को जोड़ने वाला पीपा पुल पानी की चपेट में आ गया है। तेज बहाव के कारण पुल के एप्रोच पथ (आने-जाने का रास्ता) पर पानी चढ़ गया है, जिससे इस मार्ग से आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो पीपा पुल पर नदी का पानी चढ़ जाएगा, जिससे कटरा प्रखंड की 16 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा।

प्रशासन सतर्क, अधिकारी अलर्ट मोड पर

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर हालात पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

पढ़ें: खगड़िया नगर थाना में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, महिला सब इंस्पेक्टर और चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्रामीणों में दहशत, बाढ़ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बागमती नदी के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर लोग डरे हुए हैं। एक ग्रामीण ने बताया, "हर साल की तरह इस बार भी हमें बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ेगी। पानी बढ़ रहा है और बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या कई दशकों से चली आ रही है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। चुनाव के समय नेता आते हैं, वादे करते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ की स्थिति में यही संपर्क मार्ग उनका एकमात्र सहारा होता है। मार्ग बाधित होते ही पूरा इलाका मुख्यधारा से कट जाता है। प्रखंड क्षेत्र के लोग वर्षों से बाढ़ की इस समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि  सरकार और प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें