फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पताही एयरपोर्ट से उड़ान की बढ़ी संभावना, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भेजा पत्र; जल्दी मिलेगी सुविधा

Thu, 11 Jul 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे से अब उड़ान शुरू हो जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस मामले में भूमि अधिग्रहण करने को लेकर के  पत्राचार भेजा है। इसमें 478 एकड़ भूमि के अधिग्रहण किये जाने के बाद से उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पताही हवाई अड्डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरपुर के पताही अड्डे से विमान सेवा शुरू किए जाने की सौगात दीपावली से पहले मिल सकती है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पताही में सभा की थी। उन्होंने यहां से विमान सेवा शुरू किए जाने की बात की थी, पर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी इसके शुरू नहीं होने से इंडी गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था। जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी कि पहल पर एक बार फिर से इसके शुरू होने कि आस जगी है।

विज्ञापन


बता दें कि केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि अब पताही हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पताही हवाई अड्डे के अब विस्तारीकरण के लिए 478 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने कि पहल की है, इससे पताही हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की संभावना एक बार फिर फिर से शुरू हो गईं है। मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के लिए 478 एकड़ जमीन को लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें