फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल आने से पत्नी ने किया मना तो पति ने की आत्महत्या, फंदे से लटका देख परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 11 Jul 2024 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: पत्नि मायके से ससुराल आने से मना कर दी तो पति ने घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। गुरूवार को शव फांसी की फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 
 
विज्ञापन
पति ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल आने से पत्नी ने मना करने पर पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस अधिकारी को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके से पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक गांव का है।

विज्ञापन



मृतक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक गांव निवासी धनेश राय के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है। दो भाईयों में बड़ा था और पटना के रहकर फर्नीचर दुकान में मजदूरी करता था। जिसके वर्ष 2017 में शादी हुई थी। पत्नि के साथ पटना में ही किसी किराए के मकान में रहता था तभी पिछले सप्ताह पत्नि पत्नि के बीच विवाद हुआ था।

जिसके बाद मकान मालिक ने दोनों को वहां से हटा दिया था, तभी उसकी पत्नि अपने मायके चली गई और मृतक अपने घर चला आया था। कल वह अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ ससुराल आने से मना कर दिया था। इसके बाद मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें