फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वैशाली में 92 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला; एसपी ने जारी किया जिला आदेश

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Transfer Of Policemen In Vaishali: वैशाली में एसपी ने 92 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि निष्पक्ष चुनाव करवाए जा सकें। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए वैशाली जिले में पुलिसकर्मियों का बड़े स्तर पर फेर बदल किया गया है। वैशाली जिले के विभिन्न थानों में पद स्थापित पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण दूसरे थानों में कर दिया गया है। इसे लेकर वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने जिला आदेश भी जारी कर दिया है। वैशाली जिले के 92 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर शहर के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को गांव के थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। वहीं, गांव के क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को हाजीपुर मुख्यालय में भी बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए वैशाली एसपी के द्वारा यह पूरी कार्रवाई की गई है। ताकि लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष रूप से चुनाव हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी कयास लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द ही विभिन्न थानों में पद स्थापित थाना अध्यक्षों का भी तबादला किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव इसी साल 2024 में है, जिसको लेकर तैयारी भी अब जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।




इसी सिलसिले में यह तबादले की कार्रवाई की गई है, जिससे भयमुक्त चुनाव वैशाली में हो सके।वैशाली एसपी के द्वारा एक साथ 92 पुलिसकर्मियों के तबादले से पूरे पुलिस कर्मियों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें