फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ईंट भट्ठा चिमनी विस्फोट से मैनेजर समेत पांच गंभीर रूप से झुलसे, पूजा-पाठ के बाद आग लगाने के दौरान हादसा

Tue, 06 Jan 2026 08:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली के बिदुपुर में पूजा-पाठ के बाद ईंट भट्ठा चालू करने के दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। हादसे में मैनेजर समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, नुकसान करीब 50 लाख बताया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में स्थित किंग नामक ईंट भट्ठा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पूजा-पाठ के साथ भट्ठा में आग लगाए जाने के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। ईंट तैयार करने के लिए भट्ठा शुरू किया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद चिमनी में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

 
80 फीट ऊंची चिमनी में हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार, भट्ठा चालू होने के कुछ समय बाद 80 फीट ऊंची चिमनी की बम्मा में जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग झुलस गए और कुछ ईंटों के नीचे दब गए। किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
 
पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे, सदर अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में चिमनी मैनेजर सहित कुल पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
ब्लास्ट की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में चिमनी के पास भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।



यह भी पढ़ें- Bihar News: युवक-युवती के शव एक ही कपड़े से लिपटे मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या?
विज्ञापन

 
चिमनी मालिक ने बताई डीजल से आग लगाने की बात
चिमनी मालिक ने बताया कि आज भट्ठा फूंका गया था और आग लगाने के दौरान डीजल का प्रयोग किया गया था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो फायरमैन और एक मैनेजर सहित कुल पांच लोग जख्मी हुए हैं। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
 
घायलों में कौन-कौन हैं शामिल?
घायलों की पहचान दिशांत कुमार (16), पिता दिनेश राम, ग्राम अंधरवारा थाना बराटी; संजय टोपो (36), पिता बोनीफास टोपो, निवासी झारखंड; रामआसरे राम, (55), पिता रामकिशोर, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश; रामफल राम, (45), पिता महादेव राम, ग्राम धमाबन जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश और रिंकू दास, (35), पिता भय लाल के रूप में हुई है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें