फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी में नहाने गए किसान की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम; गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला

Sat, 06 Sep 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Hindi News Today: घटना शुक्रवार को बजरिया घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बाया नदी में नहाने गए एक किसान की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजकुमार साहू, पिता रामचंद्र प्रसाद साहू, निवासी साहेबगंज नगर परिषद वार्ड संख्या-8 के रूप में की गई है।

घटना शुक्रवार को बजरिया घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जो भूतनाथ मंदिर के पास जाकर फंसा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन


पढ़ें: हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; परिवार में मातम

स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान परिजनों ने की। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले की पुष्टि करते हुए साहेबगंज थाना के एसआई अशोक राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें