फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी': सारी तैयारियां रह गईं, दुल्हन ने वरमाला डालने से किया इनकार; वजह पर पुलिस की भी नजर

Mon, 09 Feb 2026 10:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली के चेहराकला में जयमाला के समय नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष द्वारा दूल्हे पक्ष को रोके जाने पर तनाव बढ़ गया। हालांकि पंचायत के बाद बारात बिना विवाह लौट गई। वहीं, ग्रामीणों ने दुल्हन के फैसले पर क्या कहा?
विज्ञापन
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड में एक विवाह समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हा बारात और बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा था, लेकिन विवाह संपन्न हुए बिना ही बारात को लौटना पड़ा।

विज्ञापन

 
जयमाला के वक्त हुआ फैसला
जानकारी के अनुसार, जैसे ही जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला था और वर-वधु मंच पर आमने-सामने आए, उसी समय दुल्हन ने दूल्हे की हालत देखकर शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में था। दुल्हन ने मंच पर ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस स्थिति में विवाह नहीं करेगी।
 
समझाने के प्रयास रहे विफल
दुल्हन के इस फैसले के बाद समारोह में मौजूद लोग धीरे-धीरे लौटने लगे। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। अंततः दूल्हा बिना शादी किए ही वापस लौट गया और दुल्हन सजी-संवरी ही रह गई।
विज्ञापन


पढ़ें- Aniruddhacharya Ji: श्रीमद्भागवत कथा में भगदड़, आचार्य अनिरुद्धाचार्य भी समझ नहीं सके; बिहार में कहां हुआ ऐसा?
 
पंचायत में क्या निकला समाधान?
दुल्हन के इनकार के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के कुछ स्वजनों को मौके पर ही रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों और ग्रामीणों के बीच पंचायत चली। काफी देर तक बातचीत के बाद समाधान की दिशा में सहमति बनी।
 
उपहार लौटने पर हुआ समाधान
पंचायत के निर्णय के अनुसार, लड़की पक्ष की ओर से विवाह में दिए गए सभी उपहार स्वरूप सामान लड़के पक्ष को लौटा दिए गए। इसके बाद रोके गए स्वजनों को मुक्त किया गया और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना चेहराकला प्रखंड के कटहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टोले सेहान गांव की बताई जा रही है, जहां विवाह से पहले अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन भी हुआ था। बारात पातेपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव से आई थी। गांव में चर्चा है कि दुल्हन का यह निर्णय साहसिक और सराहनीय माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें