फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पोखर में मिला किशोर का शव, कल दोपहर घर से हो गया था लापता; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 17 Aug 2025 11:48 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar News: परिजनों ने बताया कि राजू शनिवार दोपहर करीब दो बजे से गायब था। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए पोखर की ओर गए तो घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पानी में उसका शव देखा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में इंतजार करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। फतेहपुर नया टोला वार्ड नंबर 23 में पोखर से 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी उमेश सहनी के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू शनिवार दोपहर से ही लापता था और रविवार की सुबह उसका शव पोखर में उतराता मिला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: आश्रय स्थल से फिर पांच बच्चे दीवार फांदकर फरार, यह चौथी बड़ी घटना; क्या अंदर सब ठीक है?
 
शनिवार से था लापता, रविवार सुबह मिला शव
परिजनों ने बताया कि राजू शनिवार दोपहर करीब दो बजे से गायब था। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए पोखर की ओर गए तो घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पानी में उसका शव देखा। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

 
शौच के दौरान हादसे की आशंका
राजू हाथ और पैर से दिव्यांग था। परिजनों का अनुमान है कि वह प्रतिदिन की तरह शौच के लिए पोखर की ओर गया होगा। पोखर में गहरा पानी होने के कारण संभव है कि वह संतुलन खोकर डूब गया और उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
सूचना पर फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमसीएच भेज दिया। थाना अध्यक्ष कमल रानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मधेपुरा में महिला ने दो बच्चों संग तालाब में कूदकर दी जान, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम
 
सदमे में परिजन, गांव में मातम
राजू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-पिता सहित परिजन रो-रो कर बेसुध हो रहे हैं। पूरे गांव में घटना को लेकर मातम का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें