फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बरामद, दिल्ली से घर आया था त्योहार मनाने

Sun, 13 Oct 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि यह एक सड़क दुर्घटना है। मृतक के शव पर दुर्घटना के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थानाक्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ी में एक किशोर का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। जान गंवाने वाला किशोर अमरजीत कुमार (17) दिल्ली में एक सरिया फैक्टरी में काम करता था। वह त्योहार के मौके पर हाल ही में अपने घर आया था। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। यह घटना मझनपट्टी इलाके की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरजीत कुमार अपने घर लौटते समय देर रात को सड़क किनारे बाइक से जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। उसके शव और बाइक को सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
अमरजीत के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और वहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अमरजीत तीन दिन पहले ही दुर्गा पूजा के लिए घर आया था और दशहरा मेले का आनंद लेने के लिए निकला था। उसके परिवार ने बताया कि वह शनिवार को दिल्ली लौटने वाला था। 
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर दो थानों के बीच सीमा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद कुढ़नी थाना पुलिस ने मामले को अपने जिम्मे लिया। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि यह एक सड़क दुर्घटना है। मृतक के शव पर दुर्घटना के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें