बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से नाव हादसा हुआ है। बताया गया है कि नाव पर करीब 10 लोग सवार थे, तभी नाव पानी में डूबने लगी। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि कुछ लोगों को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, इस दौरान दो लोग अब भी डूबे हुए हैं, जिनको निकालने की कवायद की जा रही है।
हादसा जिले के औराई थाना क्षेत्र के फतेहपुर बरौनी का बताया गया है। जहां बागमती नदी को पार कर रहे लोगों से भरी नाव पलट गई। इस दौरान इसमें मवेशी से लिए चारा भी लोड था और जिसके कारण नाव पर भी लोड था, जिसकी वजह से यह नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बता दें कि नाव पर 10 से अधिक लोग सवार थे।
हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस पहुंच चुकी है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू किए जाने के लिए वरीय अधिकारी को अवगत कराया है। इस मामले की सूचना एसडीआरएफ की टीम दी गई है, जिसके बाद मौके के लिए रवाना हो गई है।
पूरे मामले में एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया है कि एक नाव के बागमती नदी में पलटने की जानकारी मिली थी। इसमें मिली जानकारी में कुल 10 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें कुल आठ को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी खोज के लिए SDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के भी अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जबकि अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।