फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: लड़की के घर धमकाने गए लड़के के चाचा ने चलाईं गोलियां, एक महिला की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में लड़के के चाचा अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर धमकाने गए कि वह लड़के से दूर रहे। इसी विवाद के दौरान उन लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें लड़की की चाची की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की अथरी पंचायत के वार्ड आठ की है। जहां मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में बाइक सवार कुछ लोगों ने महिला चंद्रकला देवी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। चंद्रकला देवी अथरी गांव निवासी खोभारी महतो की पत्नी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़का-लड़की के प्रेम प्रसंग के मामले को निपटाने के लिए लड़के के चाचा अपने दो साथियों के साथ पहुंचे थे। जहां विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते गोली चल गई, जिसमें महिला को गोली लग गई। इस वजह से घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक छानबीन और परिजनों के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

परिजनों ने बताया कि बाइक सवार चार लोगों ने गांव पहुंचकर कुछ लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चंद्रकला देवी बीच-बचाव करने को आगे आई, लेकिन बाइक सवार लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली चंद्रकला के सिर और पीठ में लगी। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजन महिला को गंभीर हालत में रुन्नीसैदपुर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रात को ही सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि रुन्नीसैदपुर के अथरी गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़के के चाचा अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर धमकाने गए कि वह लड़के से दूर रहे। इसी विवाद के दौरान उन लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें लड़की की चाची की मौत हो गई। घटना में शामिल मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। उसके बाकी दोनों साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सीतामढ़ी पुलिस प्रयासरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें