फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Jul 2025 11:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

वैशाली के महुआ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ मुख्य मार्ग पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के सेदुआरी हाईस्कूल के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सड़क किनारे पंचर की दुकान चला रहा एक दुकानदार बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: पटना में किसान की हत्या, खेत में काम कर रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक महुआ से हाजीपुर की ओर जा रहा था और अत्यधिक रफ्तार के कारण चालक उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए भेज दिया गया है और ट्रक मालिक को भी सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें