मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार की करतूत तीसरी आंख में हुई कैद। कोई शक न करे, इसलिए मजदूर का हुलिया बना बाइक चोर ने आधे घंटे तक रेकी किया। फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। मामला जिला नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्ततम बाजार पंकज मार्केट की है। जहां चोर ने ब्लैक रंग की स्पलेंडर बाइक चोरी कर चंपत हो गया और इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार बाइक की चोरी करने आए शख्स ने पहले पास में लगे एक ठेले पर बैठकर रेकी किया। फिर मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर फरार हो गया। बता दें कि लाल रंग का गमछा पहने हुए आरोपी बाइक की चोरी की, फिर आराम से चलता बनाता। जब बाइक मालिक बाहर आया तो चोरी की जानकारी मिली।वहीं, इस घटना की सभी वारदात सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद।
पीड़ित किसान दादर निवासी रणधीर सहनी ने बताया कि बाजार में खरीद करने के लिए मैं पंकज मार्केट गया था। दुकान में भिड़ की वजह से दुकान में ही रुकना पड़ा। इस दौरान अपनी बाइक को सड़क के पास में खड़ी कर दी और जब खरीदारी कर बाहर आया तो देखा बाइक मेरी गायब है। यानी चोरी हो चुकी, जिसके बाद से हमने आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा तो लाल रंग का गमछा पहने एक शख्स पहले ठेले पर बैठता है और फिर धीरे-धीरे बाइक की तरफ आता है। चाबी लगाकर बाइक की चोरी कर चला जाता है।
वहीं, पूरी घटना को लेकर नगर थाने की पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में एक शिकायत मिली है। आसपास की सीसीटीवी खंगाली गई है। एक शख्स लाल गमछा पहने हुए दिखा है, जो बाइक की चोरी करके भाग गया है। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। जल्द भी आरोपी को पकड़ा जाएगा।