मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाजपा नेता गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा को कभी वोट नहीं करते हैं। इसका परिणाम है कि आज सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने खुलेआम मदद न करने की बात कही है। यही नहीं गिरिराज ने यह भी दावा किया कि जब वह बेगूसराय से खड़े थे तब उम्मीद की थी, लेकिन मुस्लिम और यादव ने वोट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर तो सब को लेकर चलने वाले लोग हैं और सबका हित चाहते थे, लेकिन पीड़ा को उन्होंने साझा किया है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक भी वोट नहीं करते हैं, जबकि हिंदू समाज के लोग थोड़ा ही बहुत, लेकिन वोट करते हैं।
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग बीजेपी और एनडीए को वोट नहीं करते हैं, क्योंकि यह लोग गजवा ए हिंद बनाना चाहते हैं और हमें रोकना चाहते हैं। हम इस मकसद को कभी नहीं पूरा होने देंगे। इसके लिए जो भी करना होगा किसी भी हद तक जाना होगा तो हम जाएंगे। मुझे इन पर विश्वास नहीं है।