फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेपाल से सीतामढ़ी लाया जा रहा 1.5 करोड़ का गांजा जब्त; SSB ने कार समेत चालक को पकड़ा

Sat, 02 Mar 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में भारी मात्रा में गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के लिए प्रयोग में लाए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल की गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के बीओपी हरपुरकला के बीपी नंबर 340 के पास एसएसबी 20वीं बटालियन ने गश्त के दौरान शुक्रवार की रात भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में लदा 425 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.50 करोड़ से अधिक कीमत आंकी जा रही है। उक्त कार्रवाई का नेतृत्व SSB कैंप कमांडर संदीप कुमार ने किया। इस दौरान जवानों ने वाहन चला रहे तस्कर को भी दबोच लिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना के सोनबरसा वार्ड संख्या 5 निवासी हरिश्चंद्र राय के बेटे अविनाश पटेल के रूप में की गई है। एसएसबी 20वीं बटालियन के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि गिरफ्तार चालक सह तस्कर से पूछताछ के अनुसार पता चला कि उक्त माल को नेपाल के सर्लाही जिला हथिओल निवासी संतोष कुमार ने रुन्नीसैदपुर प्रखंड के सैदपुर निवासी रोहन कुमार को देने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सर्लाही जिले के एसपी, सीतामढ़ी एसपी के साथ ही एपीएफ नेपाल से भी बात हुई है।
 
मामले की छानबीन दोनों देश की पुलिस कर रही है। चूंकि, नेपाल से ही गांजा लादकर लाया जा रहा था। उक्त कार्रवाई में इंस्पेक्टर संदीप कुमार के साथ हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, शमीम अख्तर, बबन कुमार, मनोज कुमार शामिल थे। जब्त 425 किलो गांजा, स्कॉर्पियो और गिरफ्तार तस्कर को शनिवार की सुबह स्थानीय मेजरगंज थाना को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें