फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: ‘अगर बेटे को रेप केस से बचाना है तो...’, धमकी देकर साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 2.22 लाख रुपये

Wed, 08 May 2024 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Cyber Fraud: पीड़ित प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीते दिन उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सएप पर कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका बच्चा बाहर रहकर पढ़ता है। अभी वह रेप के केस में गिरफ्तार किया गया है और अब थाने में लाया गया है। अगर मामले को रफा दफा करना है तो कुछ रुपये भेजने होंगे। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
साइबर ठगों ने वाट्सएप कॉल कर दी थी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर अपने मासूम बेटे को रेप केस से बचाना चाहते हो तो जल्दी रुपये भेजो। नहीं तो जेल में भेज देंगे और बेल भी नहीं मिलेगी। मुजफ्फरपुर में इस तरह रेप केस में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठग ने पीड़ित परिवार के खाते से दो बार में 2.22 लाख रुपये को उड़ा लिए। मामला जिले के साइबर थाने में दर्ज हुई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बेटे से बात की तो उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ।

विज्ञापन

 

साइबर थाना मुजफ्फरपुर में दर्ज कराई गई शिकायत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के मारीपुर निवासी प्रेम प्रकाश ने इस घटना को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे को रेप केस में पकड़वाने के साथ जेल में भेजने की धमकी दी। उसके बाद डरे-सहमे हुए एक पिता के खाते से साइबर अपराधियों ने 2.22 लाख रुपये उड़ा लिए। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश वर्तमान में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर कन्हौली मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने फ्रॉड का शिकार होने के बाद जिला साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी इसकी जानकारी दी है।
 
 
विज्ञापन

मनियारी थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिकी में पीड़ित प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीते दिन उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सएप पर कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका बच्चा बाहर रहकर पढ़ता है। अभी वह रेप के केस में गिरफ्तार किया गया है और अब थाने में लाया गया है। अगर मामले को रफा दफा करना है तो कुछ रुपये भेजने होंगे और इस बीच बच्चे के पीटने जैसी आवाज मोबाइल पर सुनाई दी। वह घबराकर बोले कि बच्चे को पीटो मत, हम पैसे भेजते हैं।

पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उन्होंने पहले 45 हजार रुपये भेजे। फिर अपराधियों ने एक लाख 75 हजार रुपये और भेजने को कहा। उनके पास रुपये नहीं थे तो उन्होंने एक रिश्तेदार और मित्र से पैसे लेकर अपराधी को UPI के जरिए भिजवा दिया। उसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे से बात की तो वह अपने डेरे पर था। उससे बात होने के बाद फ्रॉड होने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें