फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 25 Apr 2025 05:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Police Investigation: एक युवक की क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। बताया जाता है कि युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर को वापस आया और कहा कि कुछ देर आ रहे हैं, लेकिन वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में एक युवक की क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। बताया जाता है कि युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर को वापस आया और कहा कि कुछ देर आ रहे हैं। घर से बाहर निकला और वह चनपटिया-साठी रेलखंड के अहीर टोली रेलवे समपार के पास गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के अहीर टोली वार्ड निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र जवाहिर यादव 28 वर्षीय के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि जवाहिर गुरुवार शाम बगल के गांव में शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आया। फिर बोला कि कुछ देर में आ रहे हैं। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे।

यह भी पढ़ें: ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, आतंकी कनेक्शन की आशंका को लेकर जांच शुरू
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक पर उसका शव देखा गया। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक को एक लड़का और दो लड़की हैं, जिसमे बेटा पिंटू कुमार चार वर्षीय, बेटी अन्नु कुमारी दो वर्षीय और आठ माह की बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी सबली देवी सीना में मुक्का मार बार-बार बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में हुई भुजा विक्रेता की हत्या, सिर को धड़ से अलग कर गाड़ दिया था नदी किनारे

इधर, रेल आरपीएफ प्रभारी शशिभूषण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पहले पाटलिपुत्र से बगहा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरी थी। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। पुलिस हरेक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें