फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अपहरण के बाद नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी हालत में छोड़ फरार हुए आरोपी; एक गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Crime: बेतिया से एक नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को नशा भी दिया गया था। पीड़िता को घटना के अगले दिन होश आया तो किसी तरह उसके परिजनों को खबर मिल सकी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पीड़िता को दुष्कर्म से पहले नशा भी दिया गया था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया से नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता अगले दिन होश आया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की देर शाम दो आरोपी कंधवलिया गांव निवासी अलाउद्दीन मियां और सफदर मियां ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। उसके बाद रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तुतुहिया गांव के सरेह में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उससे पहले आरोपियों ने पीड़िता को नशा भी दिया था। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

इधर, नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए परिजन इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन जब पीड़िता को होश आया तो उसने कुछ ग्रामीणों को आपबीती सुनाई और अपना परिचय बताया। तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन नाबालिग लड़की की हालत देख परेशान हो गए। वहीं, पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। उसके बाद पीड़िता की मां ने लौरिया थाना पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, इस मामले को दबाने के लिए पंचायत कर कोशिश की गई।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत ही जल्द दूसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें