फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर नाराजगी, मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने किया विरोध

Sun, 14 Sep 2025 02:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

दुबई में आज रात भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के मैच को लेकर देशभर में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग उठ रही है। मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने भी सरकार और बीसीसीआई के फैसले पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में होने वाले एशिया कप 2025 के मुकाबले को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर "बॉयकॉट एशिया कप" कैंपेन चल रहा है, वहीं मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने भी इस मैच का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार और बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ते क्यों निभा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ने कभी भी आतंकवाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 26 मासूम लोगों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना देश के लिए अपमानजनक है। मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी राहुल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कड़ा संदेश दिया था, लेकिन अब क्रिकेट खेलने की अनुमति देना गलत है। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ी भी देश के साथ खड़े हैं और इस मैच का विरोध करते हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन

 

वहीं, साकेत ठाकुर ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से व्यापारिक, सामाजिक और आर्थिक रिश्ते तोड़ने का साहस दिखाया था, यहां तक कि सिंधु नदी का पानी रोककर सख्ती दिखाई गई थी। ऐसे में क्रिकेट मैच खेलने की मजबूरी समझ से परे है। खिलाड़ियों का कहना है कि इस फैसले से उनका उत्साह और हौसला प्रभावित हुआ है। आज रात 8 बजे दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला होना है, लेकिन इससे पहले ही पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें