फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जन सुराज पार्टी पर विवाद, प्रत्याशी ने महिलाओं से मांगा आधार कार्ड, किया 20 हजार देने का वादा

Sun, 14 Sep 2025 02:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

वैशाली जिले के राघोपुर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने बिना प्रशासनिक अनुमति के विद्यालय परिसर में कैंप लगाया। इस दौरान महिलाओं से आधार कार्ड की जानकारी ली गई और ₹20 हजार देने का वादा किया गया।
विज्ञापन
वैशाली में मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच वैशाली जिले के राघोपुर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरगामा के कैंपस में बिना प्रशासनिक अनुमति के कैंप लगाया। इस दौरान महिलाओं से आधार कार्ड की जानकारी ली गई और ₹20 हजार देने का वादा किया गया।
विज्ञापन


जैसे ही यह बात सामने आई, स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रत्याशी वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि प्रत्याशी को गांव छोड़ देना चाहिए। हालांकि प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कैंप में लोग स्वेच्छा से फॉर्म भर रहे थे। उनके अनुसार, विरोध करने वाले शराब के नशे में धुत विरोधी दल के कार्यकर्ता थे। उन्होंने दावा किया कि कैंप में शामिल सभी लोगों ने फॉर्म भरे और पूरे बिहार में इस तरह का अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति कैंप लगाने के मामले में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद प्रकाश ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में जन सुराज पार्टी के नेताओं द्वारा कैंप लगाए जाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें