सार
Vaishali News: वैशाली में साइिकल सवार होकर कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने जा रही दो छात्रा को पल्सर बाइक सवार दो मनचलों ने ठोकर मार दी। जिसके बाद दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दोनों मनचलें भी घायल हो गए है। घटना के बाद सभी को स्थानीय वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों छात्रा को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। इसके अलावा एक मनचले को पटना एपीएमसीएच रेफर किया गया है।
मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को मारी ठोकर
- फोटो : अमर उजाला
घटना वैशाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ की है। जब छात्रा कोचिंग संस्थान के महज कुछ ही दूरी पर थी। तभी छात्रा को बाइक सवार दोनों युवक पीछा कर रहा था तभी घटना हुई है। घायल छात्रा बरगहिया निवासी आंचल कुमारी एवं रिया कुमारी बताई गई है। दोनों साइकिल से गांव के ही लक्ष कोचिंग जा रही थी। इधर दोनों छात्र को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर पर किया गया है, फिलहाल दोनों छात्र का इलाज चल रहा है।
दोनों छात्रा बेहोश
इस संबंध में घायल छात्र की मां ने बताया कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ थी, साइकिल सवार होकर कोचिंग करने जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पीछा कर उसे ठोकर मार दी। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों छात्रा बेहोश अवस्था में है।