फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुरः भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, समर्थकों का उमड़ा हुजूम

Thu, 14 Jan 2021 11:24 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी समर्थकों का हुजूम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिले के करजा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद शाहबाद अंसारी नाम के शख्स ने रंजीत पासवान उर्फ जॉन की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रंजीत की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने लगभग 2 घंटे तक शव के साथ प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा हजारों की संख्या में लोग उनके घर के पास पहुंच गए और डीएसपी और डीएम को मृतक के घर बुलाने की मांग करने लगे। इसके साथ ही लोग मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी, मुआवजे के रूप में डेढ़ करोड़ रुपए और आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग करने लगे। 

मृतक के घर पर सरैया के डीएसपी राजेश शर्मा  और मुजफ्फरपुर डीएम रामनरेश पासवान के आने बाद ही शव की अंत्येष्टि की जा सकी। डीएसपी डीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन देकर अंत्येष्टि के लिए मनाया। 
विज्ञापन


डीएसपी  के अनुसार बुधवार शाम शाहबाद और रंजीत के छोटे भाई के बीच मोबाइल में वीडियो देखने के लिए विवाद हुआ था। विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। रंजीत ने बीच-बचाव किया तो रिंकू ने उसके जांघ और पेट में चाकू घोंप दिया। इसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके घर वालों ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। 

रंजीत की मौत के बाद देर रात उनके के समर्थकों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरी रात गांव में पहरा दिया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें