फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में ट्रिपल मर्डर, इस मामूली बात पर दोनों ओर से ताबड़ताेड़ फायरिंग; चार को लगी गोली

Fri, 15 Sep 2023 07:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
हालत को काबू करने दलबल के साथ पहुंचे वरीय पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दिल दहलाने वाली यह वारदात पटना के फतुहा इलाके के सुरगा गांव की है।

विज्ञापन


दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर भिड़े दोनों पक्ष
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात फतुहा के सुरगा गांव में दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोगों को गोली लगी। जिसमें तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही राजधानी पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक, सीटी एसपी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घायल का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा
पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान फतुहा के सुरगा गांव निवासी जय सिंह (50), शैलेश कुमार (35) और प्रदीप कुमार (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल मिंटू कुमार (22) का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- जमीन विवाद 3 माह पहले दोनों पक्ष भिड़े थे
इस घटना को लेकर फतुहा के डीएसपी सिया राम यादव ने बताया कि लगभग 3 महीना पूर्व दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसमें गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठक सलाह मशवरा भी करवा दिया था। उन्होंने बताया कि इस बात बीच गुरुवार को सूचना मिली की दोनों पक्ष इस बात को लेकर आपस में झगड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इसमें तीन लोगों के मौत की सूचना मिल रही है।
 
गांव में तनाव, लगातार कैंप कर रही है पुलिस
घटना के बाद पूरे गांव में तनाव है। किसी अनहोनी के आशंका को लेकर पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें