फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: जमुई में युवाओं ने अमर उजाला के सामने रखी अपनी बात, रोजगार और शिक्षा का बताया मुद्दा

Wed, 17 Apr 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को बिहार के जमुई में युवाओं के बीच पहुंचा। जहां युवाओं ने अपने मुद्दों की बात की। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
जमुई में युवाओं ने अमर उजाला के सामने रखी अपनी बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बिहार के जमुई में पहुंचा। यहां हमने युवाओं से चर्चा में नई पीढ़ी के मुद्दों को समझने की कोशिश की। इस दौरान युवाओं ने अपने मुद्दों को बताया कि वे किस बात को लेकर किसी राजनीतिक पार्टी को सरकार में भेजना चाहते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान एक युवा ने कहा कि जो भी यहां काम हो रहा है, उससे मदद मिल रही है, लेकिन उसके साथ ही यहां और काम होना चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर युवक ने कहा कि हम अपनी दुकान चलाते हैं, लेकिन हम ये भी चाहते हैं कि यहां रोजगार को लेकर सोचना चाहिए, वहीं विकास के मुद्दे पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि बाहर के शहरों को देखते हुए जमुई में इतना विकास नहीं हुआ है। 

जमुई में रोजगार के नाम पर कुछ नहीं
वहीं आजाद नाम के युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां कि रोजगार के नाम पर कुछ नहीं है। जमुई में बेरोजगारी चरम पर है। इन युवाओं के बारे में कोई नहीं सोचता। यहां नेता सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं, उसके बाद पलटकर नहीं देखते। लेकिन हमें काम चाहिए जोकि यहां है नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें