फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गिरिराज सिंह बोले- तेजस्वी में लालू का DNA, वो घोटाले के लिए जाने जाते; राहुल गांधी के बारे में ऐसा कहा

Sun, 25 Feb 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी में लालू प्रसाद का डीएनए है और लालू प्रसाद घोटालों एवं भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं। वहीं राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से कुछ भी होने जाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए तेजस्वी के डीएनए पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि तेजस्वी में लालू प्रसाद का डीएनए है और लालू प्रसाद घोटालों एवं भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में तेजस्वी के द्वारा विकास का दावा करना हास्यास्पद प्रतीत होता है ।

विज्ञापन


दरअसल, अपनी यात्रा के दौरान लगातार तेजस्वी यादव चुनौती देते हुए बोल रहे हैं कि जो काम 17 साल में एनडीए की सरकार नहीं कर सकी, वह उन्होंने 17 महीना में करके दिखाया है। इसी बात के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है । उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है की इन 17 महीना में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ पांच विभाग के मंत्री भी रहे हैं, ऐसे में तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि जो विभाग उनके अंदर था, उसमें उन्होंने कितनी नौकरियां बांटी हैं। वहीं राहुल गांधी के बिहार दौरे के संबंध में उन्होंने कहा की मुंस मोटेईहैं लोर होइहे। राहुल गांधी की यात्रा से कुछ भी होने जाने वाला नहीं है।। 



बरौनी रिफायनरी पेट्रो केमिकल्स निर्माण
आगामी बेगूसराय में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय की जनता इस बात को भली-भांति जानती है कि बेगूसराय से रिफाइनरी का खात्मा लगभग हो चुका था और वहां डंपिंग यार्ड बनाने की बात थी, लेकिन बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पुर्नजागृत किया और आज बरौनी रिफायनरी पेट्रो केमिकल्स निर्माण की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि साठ हजार करोड़ से अधिक की योजना प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया और निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के आगमन के साथ ही कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें