Bihar: शनिवार को खगड़िया में एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना शनिवार देर शाम 8:00 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जहां मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गई।
घटना खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कमाथन और संतोष पुल के बीच की बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अलौली थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के मछरा गांव निवासी कमलेश्वरी महतों के 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अलौली के हरिपुर जा रहा था मृतक
जानकारी के अनुसार मृतक युवक शनिवार को खगड़िया बाजार आया था। जहां से वह अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अलौली के कमाथन और संतोष पुल के बीच उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे सामने से टक्कर मार दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर मामले में अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गईं है।