मिथिला विश्वविद्यालय के उदासीन रवैया सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष विजय यादव का अर्थी जुलुस निकाल कर उसे फूंका गया। इसके पहले जीडी कॉलेज कैंपस का भ्रमण करते हुए अर्थी जुलुस जीडी कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचा जहां अंतिम संस्कार किया गया।
इस संबंध में छात्र नेता अमरेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय के तकरीबन 16 छात्राओं ने प्रथम वर्ष के नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था, लेकिन तकरीबन पचास हजार से अधिक छात्र छात्राओं का नाम लिस्ट में नहीं आया। अमरेश कुमार ने बताया कि 800 सौ से से 900 रुपया लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा अप्लाई किया गया।
अब मिथिला यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जहां छात्र-छात्राओं को फिर से एडमिशन के अप्लाई करने के लिए कहा गया है। नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि यूनिवर्सिटी का वेबसाइट सही तरीके से काम नहीं करती है। दो मिनट चलने के बाद वो बंद हो जाती है, जिससे लाखों छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिससे हजारों बच्चे ऑन लाइन दुकान का चक्कर लगा रहें है। अगर मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रशासनद्वारा जल्द ही इसका समाधान नहीं निकाला गया तो वो लोग विधानसभा और मिथिला यूनिवर्सिटी का घेराव करने से बाज नहीं आएंगे। अमरेश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि बेगूसराय के छात्रों का बेगूसराय में ही एडमिशन लेना होगा।