फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, मुंगेर रेफर

Thu, 14 Mar 2024 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पत्नी की विदाई कराने गए दामाद को ससुराल वालों ने कुल्हाड़ी व गड़ासे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने शामपुर थाना पुलिस की सहायता से घायल व्यक्ति को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद पर कुल्हाड़ी से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी के अनुसार गौरा गांव निवासी मोहम्मद मिंतुल्लाह अपनी पत्नी की विदाई कराने गौरा गांव स्थित अपने ससुराल गया था, जहां मोहम्मद दुखन, बबलू, आरव, जुगनू, अताउल्लाह आदि ससुराल वालों ने मिलकर कुल्हाड़ी एवं गड़ासे से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


हर बार की जाती है मारपीट
घायल की मां फिरोजा खातून ने बताया कि 3 साल पहले मेरे पुत्र की शादी गौरा गांव निवासी मोहम्मद बबलू के पुत्री बेगम आमना से हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ सही रहा, लेकिन कुछ दिन के बाद जब मेरी पतोहू अपने मायके गई तो उनके पिता उसको विदा नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब उनका पुत्र विदाई कराने जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें