फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, मामला दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 11:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर मोहल्ले में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले के बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में पुलिस चाहे अपराध नियंत्रण के लाख दावे कर ले, लेकिन अपराधियों एवं मनचलों के हौसले इतने बुलंद है कि अब उनके भय से छात्राएं कालेज तक जाने से कतरा रही हैं। ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर मोहल्ले से सामने आया है। जहां दो युवकों के द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। जब लड़की के द्वारा छेड़खानी की विरोध किया गया तो दोनों युवक ने छात्रा के साथ जमकर मारपीट की। इस पिटाई में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने गांव के ही रहने वाले अनुराग कुमार एवं अंकुश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बीते शाम कॉलेज से वापस आने के बाद वो अपनी चाची से मिलने के लिए जा रही थी। उसी वक्त सुनसान गली पाकर दोनों लड़कों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। जब पीड़िता ने छेड़खानी का विरोध किया तो दोनों लड़कों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई भी की गई।

जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि आए दिन इन दोनों लड़कों के द्वारा उसे एवं अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाती है। आलम यह है कि कॉलेज छूटने के भय से लड़कियां घर में उन दोनों लड़कों की शिकायत नहीं करते। लेकिन जब दोनों लड़कों ने हद की सीमा पार कर दी तब तक हारकर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात परिजनों के द्वारा सिंघौल थाने में दोनों लड़कों के विरुद्ध आवेदन देकर सुरक्षा एवं न्याय के गुहार लगाई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें