फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक को कार ने मारी टक्कर, दूसरा ट्रक की चपेट में आया

Sat, 19 Apr 2025 10:46 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura Accident News: दोनों हादसे एनएच 333 ए पर हुए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जानिए, दोनों घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा में शुक्रवार रात एनएच 333ए पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक आरएमपी डॉक्टर और एक ग्राम सेवक की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना बुधौली चौक पर हुई। यहां ढलान पर एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्राम सेवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के सिसवान गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह जमुई जिले के चकाई में ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के बाद बाइक से बिहारशरीफ स्थित किराए के मकान लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण एनएच पर लंबा जाम लग गया। बुधौली और गिरिहिंडा चौक के बीच ढलान होने से इस मार्ग पर हादसे अक्सर होते रहते हैं।

विज्ञापन


मरीज को देखकर लौट रहे थे, कार ने मारी टक्कर 
दूसरी घटना रात में ही लालबाग मोहल्ले के पास हुई। यहां लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक आरएमपी डॉक्टर को टक्कर मार दी। डॉक्टर की पहचान बुधौली निवासी राजद नेता आनंदी ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है। वह बुधौली चौक पर आरएमपी डॉक्टर का काम करते थे। रात में साइकिल से एक मरीज को देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान बायपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन

हाईवे किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर; बारात से लौट रहे थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें