फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: अगवा कर दो महिलाओं को यूपी लाने की थी तैयारी, आरपीएफ ने की कार्रवाई, दो युवक स्टेशन से गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger: धरहरा रेलवे स्टेशन पर अगवा कर ले जा रही दो महिलाओं को आरपीएफ टीम ने बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर-भागलपुर किऊल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर अगवा कर ले जा रही दो महिलाओं को आरपीएफ टीम ने बरामद किया। बरामद महिलाएं भागलपुर के पिरपैती की रहने वाली हैं। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर धरहरा के स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि बरियारपुर स्टेशन प्रबंधक के द्वारा सूचना दी गई कि साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से दो महिलाओं को अगवा कर ले जाया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ टीम को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद किया है। साथ ही अगवा कर ले जाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हाथरस यूपी का रहने वाले हैं। पुलिस अपहृत व अपहरणकर्ताओं से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उन लोगों के द्वारा पुलिस को लगातार बरगलाया जा रहा है।

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि पिरपैती के दलाल के माध्यम से दोनों ने पैसे देकर दोनों महिलाओं से शादी रचाई। वहीं महिला ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि वह पहले से शादीशुदा है। पैसे के लोभ में आकर उसने दलाल की बात मानकर झूठी शादी रचाई। जब वे दोनों युवक उसे जबरन ट्रेन से यूपी ले जाने लगे तो उसने शोर मचाना शुरू किया। वहीं स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि दोनों अगवा महिला तथा आरोपित दोनों युवकों से आरपीएफ टीम लगातार पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें