फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger News: बाढ़ के पानी में सात साल के बच्चे की डूबकर मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 21 Sep 2024 01:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बाढ़ के पानी में सात वर्षीय बालक डूब गया। खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्र में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों की काफी परेशानी बढ़ गई है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के आधा दर्जन वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे शहरवासियों की और परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


वहीं, ताजा मामला  जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली पंचायत के टिका रामपुर बुद्धन्न मरर टोला गांव का है। जहां घर में खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बालक की पहचान टीका रामपुर बुधन मरर टोला निवासी गागू सिंह के सात वर्षीय पुत्र शीतल कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि हम लोग घर के बाहर थे। वहीं, बच्चा बरामदा पर खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चा पानी में गिर गया। काफी खोजबीन की गई तो बच्चा पानी में गिरा हुआ था। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर दलबल के साथ सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक दो भाई एवं चार बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें