फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अर्चना भवन के निचले हिस्से में लगी आग, ऊपरी तल पर था जियो कंपनी का कार्यालय; दमकल ने पाया काबू

Tue, 16 Jul 2024 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: अग्निशमन विभाग के अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिम बाजार से सूचना मिली कि बेलन बाजार में एक मकान में आग लग गई है, जिसमें जियो का कार्यालय भी है। इसी सूचना पर अग्निशमन विभाग के तीन बड़े और तीन छोटे वाहन को भेजा गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटा दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार के श्री कृष्णा रोड पर तीन बहुमंजिला अर्चना भवन के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वहीं, जब निचले हिस्से से धुंआ बाहर निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के तीन बड़े और तीन छोटे वाहन घटनास्थल पर  पहुंचे। फिर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिस भवन में आग लगी उस उसके ऊपरी तल्ले पर जियो कंपनी का कार्यालय है। वहीं, घटना वाली जगह पर आसपास के कई भवन सटे हुए हैं। लेकिन आसपास के लोगों के जागरूक होने के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में भवन के निचले हिस्से में रखा बड़ा जनरेटर, एक पल्सर बाइक और कई कुर्सियां जल गए।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिम बाजार से सूचना मिली कि बेलन बाजार में एक मकान में आग लग गई है, जिसमें जियो का कार्यालय भी है। इसी सूचना पर अग्निशमन विभाग के तीन बड़े और तीन छोटे वाहन को भेजा गया। जहां 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग के कारण कितनी क्षति हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
वहीं, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग इस रोड से जा रहे थे। तभी देखा कि कोणार्क सिनेमा निवासी राजेश मंडल के अर्चना भवन के निचले तल्ले में आग लगी है, जिससे धुआं निकल रहा है। वहीं, शटर बंद होने पर आसपास के लोगों ने मिलकर शटर को तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उसके बाद डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें