फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाइक से बहन को मायके ले जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, भाई और बहन दोनों की मौत, बाल-बाल बची बच्ची

Wed, 03 Apr 2024 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: खगड़िया में बाइक से बहन को मायके ले जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल भाई की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, इस घटना में उनके साथ रही एक बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय निवासी राहुल यादव की पत्नी निशा कुमारी (24) और बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी दिवंगत चुनचुन यादव के बेटे चंदन कुमार (19) के रूप में हुई है। घटना के बाद मानसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
 
बहन को ससुराल से मायके ले जा रहा था भाई
जानकारी के मुताबिक, चंदन कुमार मंगलवार को अपनी बहन की विदाई कराने खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव आया था। जहां से देर शाम वह और उसकी बहन बाइक से रघुनाथपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के जालिम बाबू टोला के पास एनएच 31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इलाज के दौरान उसके भाई ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, निशा कुमारी की बेटी बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें