फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अनजाने नंबर से कॉल... अगले दिन किराए के कमरे में लटकी मिली लड़की; हत्या या आत्महत्या, जांच रही पुलिस

Wed, 16 Jul 2025 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar News: महज 17 साल उम्र। पढ़ने के लिए छह महीने पहले घर से दूर शहर आई थी। जिस रात पिता को बताया कि किसी अनजाने नंबर से कॉल आया था, उसकी अगली सुबह किराए के कमरे में वह फंदे पर लटकी मिली। हत्या या आत्महत्या, मेडिकल बोर्ड जांच कर रहा है।
 
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला था इंटर छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में एक इंटरमीडिएट की छात्रा स्नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 
डेढ़ महीने से रह रही थी किराए के मकान में
मृतका की पहचान अरुण कुमार की 17 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो अलौली थाना क्षेत्र के बुधौरा गांव की निवासी थी। वह राजेंद्र नगर में बीते डेढ़ महीने से एक किराए के मकान में रहकर कोचिंग कर रही थी। सोमवार को उसने व्रत भी रखा था और रात में अपने पिता से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान स्नेहा ने पिता को बताया था कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिस पर उसके पिता ने सतर्कता बरतते हुए उसे नंबर ब्लॉक कर सो जाने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें- Bihar: ‘लोकसभा चुनाव 2024 फर्जी वोटर लिस्ट से जीते पीएम मोदी... तो अब दिक्कत क्यों’, चुनाव आयोग पर बरसे PK
विज्ञापन

 
सुबह कॉल नहीं लगने पर खुला मौत का राज
मंगलवार सुबह जब अरुण कुमार ने बेटी को फोन किया, तो मोबाइल बंद मिला। कई बार कॉल करने के बावजूद जब संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने मकान मालिक अरुण कुमार सिंह से संपर्क किया। इसके बाद मकान मालिक जब कमरे में पहुंचे तो स्नेहा का शव पंखे से झूलता मिला। हालांकि इस पर मृतका के पिता ने गहरी आशंका जताई है। उनका कहना है कि स्नेहा आत्महत्या नहीं कर सकती, और यह मामला स्पष्ट रूप से साजिश या हत्या का हो सकता है।
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मेडिकल बोर्ड गठित
शव को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों को आत्महत्या के पहलू पर संदेह हुआ। सके बाद डीएस संजीव कुमार सिंह ने तुरंत मेडिकल बोर्ड का गठन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
 
तीन अन्य छात्राएं भी रह रही थीं उसी मंजिल पर
पिता अरुण कुमार के अनुसार, स्नेहा जिस मकान में रह रही थी, वह मकान मालिक का निजी घर है। स्नेहा पहली मंजिल पर रहती थी और उसी मंजिल पर बुधौरा गांव की तीन अन्य लड़कियां भी अलग-अलग कमरों में रह रही थीं। इससे भी कई सवाल उठते हैं कि घटना के समय अन्य लड़कियों ने कुछ देखा या सुना क्यों नहीं?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बारिश ने किया नगर परिषद के दावों को बेनकाब, अस्पताल रोड से गांधी चौक तक घुटनों तक भरा पानी
 
पुलिस जांच में कई कोण
चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पहले पहल यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। लेकिन अब पुलिस हत्या की आशंका सहित अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें