फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE: बीपीएससी जल्द लेगा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, निर्देश देते हुए सीएम नीतीश ने कहीं यह बातें

Wed, 16 Jul 2025 02:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC Exam: पिछले कुछ महीनों से शिक्षक अभ्यर्थी टीआरई 4 की मांग कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। आयोग ने भी इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई 4 लेने जा रही है। क्योंकि इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लिखा कि हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


छात्र नेता बोले- डोमिसाइल नीति भी लागू हो
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के इस बड़े एलान के लिए सभी अभ्यर्थियों की ओर से हमलोग उन्हें धन्यवाद देते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों की मांग को स्वीकार किया। लेकिन, आधा अधूरा न्याय है। हमलोगों ने टीआरई 4 में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की है। सीएम नीतीश कुमार ने आज टीआरई 4 और महिला आरक्षण की बात कही लेकिन इसमें डोमिसाइल को लेकर कुछ नहीं कहा। इसलिए हमलोगों की मांग है कि टीआरई 4 समेत सभी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू की जाए। 
 नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक अभ्यर्थी एक रिजल्ट' फॉर्मूला लागू करे बीपीएससी
वहीं छात्र नेता ने कहा कि इस बार बीपीएससी टीआरई 4 में 'एक अभ्यर्थी एक रिजल्ट' फॉर्मूला लागू करे। यह मांग हमलोग कई महीनों से कर रहे हैं। इसमें गलत ही क्या है। बीपीएससी हमारी मांग पर ध्यान दे। हालांकि, अब तक बीपीएससी यह कहती आ रही है कि हमलोग एक अभ्यर्थियों को दो सीटों पर रिजल्ट देंगे। उच्च माध्यमिक और माध्यमिक में दोनों में। रिजल्ट देने के बाद अभ्यर्थी यह निर्णय लेंगे कि वह किस में जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें