फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर, 14 बच्चे हुए घायल; कई गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Jamui News: जमुई में अनियंत्रित ट्रक की स्कूली बस से टक्कर के कारण 14 बच्चे घायल हो गए। पुलिस सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्कूली बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में बुधवार की दोपहर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार टैलेंट शॉर स्कूल के 25 से तीस बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि घटना में स्कूल के 14 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह टैलेंट शॉर स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। तभी लक्ष्मीपुर प्रखंड के कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग स्थित सौनदीपी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस में सामने से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
 
चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि हादसे में बस पर सवार 14 बच्चे घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को कुछ दूर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को स्थानीय लोगों के मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनमें से कुछ को लक्ष्मीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का आसपास के निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 
लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद सर्वप्रथम सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें