फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को अश्लील गानों पर नाचना पड़ा महंगा; DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Tue, 30 Jan 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Hindi News: डीईओ कपिल देव तिवारी ने बताया कि गुरु और विद्यार्थी का रिश्ता काफी अहम होता है। लेकिन जिस तरीके से प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के साथ डांस किया जा रहा है, यह काफी गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ डांस करते प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक प्रधानाध्यापक को विद्यार्थियों के साथ अश्लील गानों पर डांस करना महंगा पड़ गया। मामला डीईओ तक पहुंच गया। उसके बाद उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ डीईओ ने कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी कर दिया है। यह मामला सोनो प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोटवा के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से जुड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सोनो प्रखंड अंतर्गत नेयाडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोटवा के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने विद्यालय परिसर में झंडा फहराया था। उसके बाद विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों के साथ प्रधानाध्यापक ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। उस दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्रों के साथ ‘गड़ी गड़ी जाय रे...’ गाने पर नृत्य किया था। वायरल वीडियो जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी तक पहुंचा तो मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक राजीव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जबकि वायरल वीडियो को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग ने भी कड़ा एतराज जताया है। इनका कहना है कि गुरु का स्थान सबसे उंचा होता है। लेकिन प्रधानाध्यापक ने सभी मर्यादाओं को पार कर दिया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने बताया कि गुरु और विद्यार्थी का रिश्ता काफी अहम होता है। लेकिन जिस तरीके से प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के साथ डांस किया जा रहा है, यह काफी गंभीर मामला है। फिलहाल प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें